उत्तराखंडविविध

देहरादून में एलपीजी गैस कालाबाजारी पर सख्ती, क्यूआरटी टीम सक्रिय — 26 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

देहरादून, 27 मार्च 2026 । एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने और शत-प्रतिशत होम डिलिवरी सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) का गठन किया गया है, जो लगातार गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रही है।
क्यूआरटी टीम ने आज विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण करते हुए एलपीजी की मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो और किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
जिला प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर एलपीजी आपूर्ति से संबंधित कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों पर जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून द्वारा तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में आज 18,332 से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं और 424 व्यवसायिक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वर्तमान में जिले में 32,429 घरेलू और 1,672 व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू के साथ-साथ व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भी लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि किसी प्रकार की कमी की स्थिति उत्पन्न न हो।

Related Articles

Back to top button