देहरादून में एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती, डीएम के निर्देश पर क्यूआरटी टीम सक्रिय

देहरादून,01 अप्रैल 2026। जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।
इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रवार क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया गया है। क्यूआरटी टीम ने आज विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर एलपीजी की मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
28 शिकायतें दर्ज, कंट्रोल रूम से त्वरित कार्रवाई
जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 तथा व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर आज एलपीजी आपूर्ति से संबंधित कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं।
कंट्रोल रूम में तैनात जिला पूर्ति विभाग की टीम द्वारा इन शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आज 17 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार—
17,355 घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए
661 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की गई
पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति बढ़ाई जा रही
जिले में वर्तमान में—
34,786 घरेलू सिलेंडर
4,080 व्यावसायिक सिलेंडर
का स्टॉक उपलब्ध है।
प्रशासन द्वारा घरेलू के साथ-साथ व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति उत्पन्न न हो।
होम डिलीवरी और पारदर्शिता पर विशेष जोर
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी एजेंसियों को उपभोक्ताओं तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।


