देहरादून, 23 जुलाई। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) के नवनियुक्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी (सेनि.) ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनके सफल, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।
शिष्टाचार भेंट के दौरान आयोग की भूमिका तथा राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।


