पिथौरागढ़,22 अगस्त 2026 ।
आगामी मोस्टामानू मेला महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में मेला समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 14 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने शांति एवं सुरक्षा, यातायात, मोटर मार्ग, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, साफ-सफाई तथा जंगली जानवरों से सुरक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने विभागीय स्टॉलों को आकर्षक एवं सूचनापरक बनाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने तथा आवश्यक विभागीय अनापत्तियां समय से प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में मेला समिति के पदाधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित मोस्टामानु मंदिर मेला समिति के प्रतिनिधि सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
