देहरादून 11 अक्तूबर। भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को जिम्मेदारी सौंपी है ।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट की सहमति से प्रदेश महामंत्री द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 के निमित्त विस्तारक योजना हेतु प्रदेश संयोजक व सह–संयोजकों के नामों की सूची जारी की है। जिसमें प्रदेश मंत्री श्री नलिन भट्ट को प्रदेश संयोजक बनाने के साथ सहसंयोजक के रूप में श्री दिनेश खुल्बे, श्री अखिलेश डबराल, श्री विक्रम कंडारी,श्री त्रिलोक सिंह बुटोला, श्री मोहित कौशिक को जिम्मेदारी दी गई है। यह प्रदेश टोली, चुनाव समाप्ति तक सभी 70 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से विस्तारक योजना को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।



