उत्तराखंडधर्म/संस्कृति

गुरु रविदास जी के विचार सामाजिक समरसता और समानता के आधार – गणेश जोशी

देहरादून: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा, गणेश जोशी ने किया स्वागत

देहरादून, 24 नवंबर।

सीएम न्यूज

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का मंगलवार को देहरादून में स्वागत किया गया। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के किशन नगर चौक पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और जीवन दर्शन के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

 

मंत्री ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन दर्शन ऐसे समाज की परिकल्पना करता है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान, अधिकार और अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

  • गुरु रविदास जी के विचार सामाजिक समरसता और समानता के आधार – गणेश जोशी

गणेश जोशी ने भाजपा की ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, विधानसभा प्रभारी विनय गोयल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button