Breaking Newsउत्तराखंड
लोक हित सेवा समिति सुभाष नगर द्वारा 30 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर
देहरादून 29 नवंबर । लोक हित सेवा समिति सुभाष नगर द्वारा कल 30 नवंबर 2025 को श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक लगाया जाएगा।
शिविर में विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यकतानुसार नी कैप, कमर की बेल्ट, सर्वाइकल के मरीजों के लिए गले का रिंग आदि सहायक उपकरण पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि लाभार्थियों को शिविर में पंजीकरण हेतु अपना आधार कार्ड अवश्य साथ लाना होगा। समिति ने क्षेत्र के सभी वरिष्ठजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है।


