उत्तराखंडराज्य

कुंभ मेला तैयारी: ऋषिकेश की प्रमुख परियोजनाओं की EFC समीक्षा, 168 करोड़ रुपये होंगे खर्च

देहरादून 19 फरवरी। आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज तथा आस्था पथ के निर्माण एवं सौंदर्यकरण से संबंधित परियोजनाओं की EFC समीक्षा बैठक सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की।
बैठक में पूर्व में जिलाधिकारी देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मेला अधिकारी हरिद्वार को दिए गए निर्देशों के क्रम में परियोजनाओं की व्यवहारिकता, प्रासंगिकता और उपयुक्तता से जुड़ी अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। मुख्य सचिव ने कार्यकारी संस्था सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारियों की समिति द्वारा दी गई अनुशंसाओं को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण हों, गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा योजनाओं में डुप्लीकेसी से बचाव सुनिश्चित किया जाए।
168.12 करोड़ रुपये की परियोजनाएं
उल्लेखनीय है कि कुंभ मेला की तैयारियों के तहत इन परियोजनाओं पर कुल 168.12 करोड़ रुपये व्यय प्रस्तावित हैं।
त्रिवेणी घाट के निर्माण एवं सौंदर्यकरण पर 109.80 करोड़ रुपये
आस्था पथ पर 37.09 करोड़ रुपये
चंद्रभागा ब्रिज के निर्माण पर 21.23 करोड़ रुपये
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव एस. ए. अडांकी, विशेष सचिव अजय मिश्रा, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, मेला अधिकारी हरिद्वार सहित सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button