उत्तराखंडविविध

राज्यपाल से मुख्य सचिव की शिष्टाचार भेंट, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून 18 फ़रवरी । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से बुधवार को लोक भवन में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राज्य के प्रशासनिक कार्यों, विकासात्मक योजनाओं एवं वर्तमान परिस्थितियों को लेकर भी चर्चा हुई।
राज्यपाल ने प्रदेश के समग्र विकास और सुशासन की दिशा में प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली तथा आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button