उत्तराखंडधर्म/संस्कृति

नवरात्र पर्व 11 से 20 अक्टूबर तक रामलीला मंचन की रहेगी धूम,राम रावण युद्ध के साथ होगा समापन

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल 10 अक्टूबर । सरोवर नगरी व उसके आसपास जनपद नैनीताल सहित पूरे हिंदुस्तान के जनपदों, शहरों, कस्बो, ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र पर्व पर 11 अक्टूबर से रामलीला मंचन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।
अगर नैनीताल शहर की बात करें तो यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा, श्री राम सेवक सभा, आदर्श कमेटी रामलीला सूखाताल, तल्लीताल रामलीला कमेटी इन जगहों पर रामलीला का मंचन किया जाता है। जिसके लिए एक माह पूर्व रंग कर्मियों को तालीम दी जाती है। जिससे रामलीला काफी अच्छी तरह से हो सके। यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा रामलीला में बाल कलाकारों द्वारा सर्वप्रथम आरती की। वही श्री राम सेवक सभा के सदस्यों द्वारा रंग कर्मियों व बाल कलाकारों के सामग्री को बनाने का कार्य साथ श्री राम विवाह की तैयारियां की बैठक की। यहाँ सभी स्थानों पर समिती सदस्यों द्वारा रामलीला की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। इस दौरान 11 अक्टूबर को नटी सूत्रधार से लेकर राम जन्म, सीता जन्म तक का मंचन किया जायेगा। 11 अक्टूबर से लगातार रामलीला का मंचन किया जायेगा जो 20 अक्टूबर तक चलेगा जो राम रावण युद्ध के साथ समाप्त हो जायेगा। 21अक्टूबर श्री राम राजतिलक, एवं राज्याभिषेक होगा। रामलीला मंचन के दौरान तमाम अतिथियों का भी आवागमन रहेगा जो की रामलीला मंचन के कलाकारों का मंचन देखने के लिए आएंगे और साथ ही भगवान श्री राम से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button