Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड में छह आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, शासन ने जारी किए आदेश

सी. रविशंकर को सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी, उमेश नारायण खंडूड़ी को पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया

देहरादून,17 नवंबर। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से मंगलवार को आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी नितेश कुमार झा से सचिव, पंचायती राज विभाग का दायित्व वापस लिया गया है। वहीं आईएएस अधिकारी सी. रविशंकर को सचिव, सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे संबंधित पूर्व दायित्वों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसी क्रम में आईएएस अधिकारी युगल किशोर पंत से सचिव, सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व वापस लिया गया है। आईएएस अधिकारी उमेश नारायण खंडूड़ी को सचिव, पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा आईएएस अधिकारी विनीत कुमार को निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, देहरादून तथा प्रबंध निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह से निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, देहरादून और प्रबंध निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निगम का दायित्व वापस लिया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को उनके नवीन तैनाती संबंधी दायित्वों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विनीत पांडेय की ओर से जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button