उत्तराखंड

पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान को लगा जागरूकता शिविर, जीवन प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य योजना की दी जानकारी

हेडलाइन: पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान को लगा जागरूकता शिविर, जीवन प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य योजना की दी जानकारी

 

पिथौरागढ़ , सीएम न्यूज

पिथौरागढ़ में पेंशनर्स की सुविधा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदर कोषागार में जागरूकता एवं समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य कोषाधिकारी दीपक जोशी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में पेंशनर्स को पेंशन से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

शिविर के दौरान पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया, राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (SGHS) और पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से बताया गया।

पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान को लगा जागरूकता शिविर, जीवन प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य योजना की दी जानकारी

इसके साथ ही बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई। इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रतिनिधियों ने बैंक के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं और उनका लाभ लेने की प्रक्रिया से पेंशनर्स को अवगत कराया।

 

मुख्य कोषाधिकारी दीपक जोशी ने कहा कि पेंशनर्स की सुविधा और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण विभाग की प्राथमिकता है। जागरूकता शिविरों के माध्यम से पेंशनर्स को सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button