उत्तराखंडराजनीती

मुख्यमंत्री आवास में ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड सुना गया, जन-जन को प्रेरित करने वाला कार्यक्रम बताया

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों एवं संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड को सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला प्रभावी माध्यम है, जो नवाचार, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सहभागिता को बढ़ावा देता है। उन्होंने बताया कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियां तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि AI, स्वास्थ्य जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, सुरेश गड़िया तथा पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंरियाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button