उत्तराखंडधर्म/संस्कृति
हनुमान जन्मोत्सव पर राज्यपाल ने किए मंदिरों में दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

देहरादून, 02 अप्रैल 2026। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर झाझरा स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, बालाजी धाम तथा सेलाकुई स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में पहुंचकर दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक पर्व समाज में आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते