उत्तराखंड

सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

हरिद्वार। सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय मंगलौर जनपद हरिद्वार में तैनात लिपिक विनोद कुमार को विजिलेंस टीम ने 2,100 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून, में एक शिकायती पत्र देकर बताया गया था कि उसके भाई ने एक प्लाट अपनी बुआ से खरीदा था। जिसके दाखिला खारिज के एवज में सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय मंगलौर जनपद हरिद्वार में तैनात लिपिक विनोद कुमार द्वारा रिश्वत की माँग की जा रही हैं। शिकायतकर्ता रिश्वत नही देना चाहता था एवं ऐसे भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही चाहता था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय मंगलौर जनपद हरिद्वार में तैनात लिपिक विनोद कुमार, को शिकायतकर्ता से 2,100/कृ रूपये (दो हजार एक सौ रूपये) की रिश्वत लेते हुये, सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय रूड़की मंगलौर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा आरोपी के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button