उत्तराखंडविविध

गुप्तकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी को दी श्रद्धांजलि

रुद्रप्रयाग 21 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुप्तकाशी में बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्वर्गीय श्रीनिवास पोस्ती जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री गुप्तकाशी स्थित उनके आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी का संपूर्ण जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण और श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित रहा। उनका सेवाभाव, आस्था और सादगी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाएगा और उनकी स्मृतियाँ लोगों के हृदय में जीवित रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button