उत्तराखंडधर्म/संस्कृतिराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹234.55 करोड़ के 34 स्थायी कार्यों का शिलान्यास

हरिद्वार 21 फरवरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए हरिद्वार पहुंचे। कुम्भ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कुम्भ मेला-2027 के लिए 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया।
₹234.55 करोड़ की लागत से किए जा रहे ये सभी कार्य स्थायी प्रवृत्ति के हैं, जिनका उद्देश्य कुम्भ मेले का सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है।
शिलान्यास किए गए कार्यों का सेक्टरवार सारांश इस प्रकार है—
घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना: 07 कार्य, लागत ₹70.54 करोड़
सड़क एवं परिवहन अवसंरचना: 12 कार्य, लागत ₹127.23 करोड़
पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना: 09 कार्य, लागत ₹18.11 करोड़
श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना: 06 कार्य, लागत ₹18.67 करोड़
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने सीसीआर भवन में कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button