Breaking Newsदेश/दुनिया

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर 13 जुलाई को पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली,12 जुलाई 2026। कतर राज्य के पूर्व अमीर एवं ‘हिज हाईनेस’ महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के 12 जुलाई 2026 को निधन पर भारत सरकार ने सोमवार, 13 जुलाई 2026 को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजकीय शोक के दिन पूरे भारत में उन सभी सरकारी भवनों एवं संस्थानों पर, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
इसके साथ ही, शोक दिवस पर देशभर में कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
भारत सरकार का यह निर्णय दिवंगत नेता के सम्मान और उनके प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप लिया गया है। शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने कतर के विकास और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर विश्वभर के अनेक देशों ने शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button