Breaking Newsराज्य

अयारपाटा वार्ड में अजगर का बच्चा दिखाई देने से मचा हड़कंप

नगर पालिका सभासद मनोज जगाती ने सावधानी से पकड़ कर किया वन विभाग के हवाले। मनोज की हो रही हैं चंहु ओर प्रसंशा

नैनीताल 12 जुलाई । (ललित जोशी) सरोवर नगरी अयारपाटा वार्ड में एक अजगर का बच्चा मिलने से क्षेत्र वासियों के साथ पूरे नैनीताल सरोवर नगरी में चर्चा का विषय रहा। यहाँ बुजुर्ग लोग बताते हैं
यह पहली बार देखा जा रहा है कि अयारपाटा क्षेत्र यानी नैनीताल नगर में अजगर का मिलना अपने आप मे आश्चर्य होना साबित होता था। वह तो नगर पालिका के सभासद एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जगाती की बड़ी सूझबूझ के साथ अजगर को जिंदा पकड़ लिया गया और वन विभाग के हवाले कर दिया गया। अगर जंगल की तरफ या कही अन्य स्थान को चला जाता तो हो सकता था निकट भविष्य में खतरा उत्पन्न हो जाता। सभासद मनोज जगाती की चंहु ओर प्रशंशा की जा रही है। उन्होंने एन वक़्त मौके पर अजगर को देख लिया।
सूत्रों से जानकारी यह भी मिल रही है अजगर का बच्चा किसी वाहन में तराई क्षेत्र से आ गया होगा। यहाँ इस क्षेत्र में होटलों , रिसॉर्ट आदि की संख्या भी अधिक है । कयास लगाये जा रहे हैं अजगर कोई न कोई वाहन से ही इस क्षेत्र में पहुँचा होगा। अलबत्ता समय रहते ही नगर पालिका सभासद मनोज जगाती ने बहुत ही सावधानी से अजगर को पकड़ कर वन विभाग को सौप दिया।
सूत्रों की माने तो नैनीताल व उसके आसपास पिछले कुछ वर्षों में किंग कोबरा भी देखे गए हैं। गर्म जलवायु वाले वन्य जीवों के यहां पहुंचने से प्रतीत होने लगा है कि अब तराई भाभर के वन्य जीवों का यहाँ पहुंचना शुरू हो गया है। जिसके चलते सांप और विषैले जानवरों से सतर्क रहने की जरूरत बढ़ गई है। बहरहाल अजगर की खबर आग की तरह पूरे नगर में फैल गई। अजगर देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। अलबत्ता अजगर ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुँचाया इस तरह की कोई बात सामने नही आई है।

Related Articles

Back to top button