उत्तराखंडराज्य

राज्यपाल से विशेष प्रमुख सचिव एवं कुलपति उत्तराखण्ड खेल विश्वविद्यालय की शिष्टाचार भेंट

लोक भवन,देहरादून,16 फरवरी 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को लोक भवन में विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण तथा कुलपति, उत्तराखण्ड खेल विश्वविद्यालय अमित कुमार सिन्हा ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान उत्तराखण्ड में खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े विषयों, खेल अधोसंरचना के विकास तथा राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। राज्यपाल ने खेलों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए इस दिशा में निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता बताई।

Related Articles

Back to top button