उत्तराखंडराज्य

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 925 लोगों ने लिया लाभ

जसपुर,16 फरवरी 2026। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर पंचायत महुआडाबरा के मंगल बाजार स्थित बारात घर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने की।
शिविर में कुल 925 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 113 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 42 प्रार्थना पत्रों/प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 676 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही 20 आयुष्मान कार्ड तथा 10 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। होम्योपैथिक विभाग द्वारा 98 तथा आयुष विभाग द्वारा 52 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयाँ वितरित की गईं। श्रम विभाग ने 16 श्रम कार्ड बनाए एवं 15 निर्माण श्रमिकों की चिकित्सा जांच की। समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 पेंशन आवेदन भरवाए गए, जबकि पूर्ति विभाग ने 8 लोगों के राशन कार्ड/ई-केवाईसी कराए।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 महिलाओं को महालक्ष्मी किट योजना तथा 5 महिलाओं को नन्दा गौरा योजना से लाभान्वित किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 6 व्यक्तियों को सब्जी/मसाला/पुष्प क्षेत्रफल विस्तार योजना तथा 4 व्यक्तियों को मशरूम/ड्रैगन फल उत्पादन योजना का लाभ दिया गया। शिविर में 81 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। उद्योग विभाग द्वारा 3 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से लाभान्वित किया गया।
इसके अतिरिक्त राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं—मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, ब्रॉयलर फार्म प्रोत्साहन योजना, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना, मुख्यमंत्री बाल एवं महिला पोषण योजना, महिला व युवक मंगल दल गठन, राष्ट्रीय पशुधन मिशन/पशुधन बीमा, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत कुल 610 लोगों को लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह सहित जनपद, तहसील एवं विकास खंड स्तर के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button